रांची: झारखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन का दिन है. 12 बजे से लेकर 2 बजे तक नामांकन का समय था. इस दो घंटे की अवधि में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु ने ही केवल नामांकन किया है. इस सिंगल नामांकन होने के कारण उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है. इसकी आधिकारिक घोषणा 14 जनवरी को ही जाएगी. वैसे ही 13 जनवरी तक खरवास है. इसलिए भाजपा शुभ मुहुर्त में नाम की घोषणा करेगी. कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा. यह भाजपा आलाकमान ने झारखंड में ओबीसी वोटर कार्ड खेला है. राज्य में ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है. (नीचे भी पढ़े)
अगले महीने नगर निकाय चुनाव होना है. इसी चुनाव में नए प्रदेश अध्यक्ष का लिटमस टेस्ट भी हो जाएगा. मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव रांची पहुंच गए थे. उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत करा दिया. आम सहमति बनाने में सफल रहे और किसी अन्य नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया. मालूम हो कि 2024 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाया था. उसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी निभाने के लिए रबींद्र कुमार राय की जगह प्रो आदित्य प्रसाद साहु को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. प्रदेश अध्यक्ष के अलावा झारखंड से राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के लिए भी आज नामांकन दाखिल किया गया. मालूम हो कि प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद में 21 सदस्यों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता भी सदस्य होते हैं.















