जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा निर्मित और टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित क्लब हाउस में नया बदलाव कर दिया गया है. जमशेदपुर के कदमा केएफ 2 क्लब हाउस से रातोरात टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के विभाग लाइम प्लांट के राजेश कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह कमिटी मेंबर तारकेश्वर लाल को क्लब हाउस का चेयरमैन बना दिया है. (नीचे भी पढ़े)
इस बदलाव की जानकारी अध्यक्ष ने नहीं दी बल्कि सीधे टाटा स्टील के एस्टेट विभाग से कॉल आया और उनको चाबी जमा करने को कहा गया. अध्यक्ष को चुनाव मे उनके विभाग मे मदद करने वाले मे राजेश कुमार को जाना जाता है. लेकिन उनके साथ ये बर्ताव को लेकर टाटा स्टील के लाइम प्लांट और टाटा वर्कर्स यूनियन मे चर्चा का विषय बन गया है.















