जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी नदी तट पर जॉगर्स क्लब की ओर से पुरी, सब्जी, बुंदिया, चूड़ा, गुड़ बादाम, तिलकुट का वितरण किया गया. करीब 21 वर्षों से यह क्लब यह सेवा कर रहा है. करीब 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा इसका लाभ उठाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोग विजया होम्स के फनीन्द्र महतो, बजरंग डाइग्नोसिस के मालिक भारत भूषण अग्रवाल टीनू , टाटा स्टील के बड़े संवेदक सह जॉगर्स क्लब के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, महासचिव एसएन सिंह, कोषाध्यक्ष केके सिंह, संदीप बजाज का सहयोग सराहनीय रहा. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल होकर प्रसाद वितरण किए. जॉगर्स क्लब के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य के साथ ही संरक्षक शिशिर मिश्रा, किशन चौधरी, पंकज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बीएन झा, राजेश शर्मा आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.














