जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जोर देकर कहा है कि अब नदियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी बन चुकी है. अगर नदियों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इस जिम्मेदारी को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती ने समझा और आज नदियों का पूजन किया जा रहा है. यह बात सभी को समझनी होगी. यहां दोमुहानी घाट पर नदी पूजन के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि नदियों को अगर हम लोग गंदा न करें तो हर मानसून में वो खुद को साफ कर लेती हैं. यह प्राकृतिक तरीका है. हम नदियों को पहले गंदा करते हैं, फिर उसे साफ करने पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर डालते हैं. यह समझ से परे है. आप गंदा ही नहीं करेंगे तो साफ करने की जरूरत ही क्यों पड़ेगी? इसके पूर्व प्रकांड विद्वान विनोद पांडेय ने स्वर्णरेखा और खरकई के संगम पर प्रकृति स्वरूपा नदी का पूजन कराया. यजमानों में सरयू राय और मानव केडिया शामिल थे. उन्होंने सबसे पहले शांति पाठ कराया और संकल्प दिलाया. इसके उपरांत उन्होंने नदी पूजन कराया. पूजन कार्य में घनश्याम मिश्रा ने सहयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, मंजू सिंह, प्रेम सक्सेना,विकास साहनी, विकास कुमार, विनोद सिंह, अर्जुन यादव, प्रवीण सिंह, चुन्नू भूमिज, शमशाद खान,संतोष भगत, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे. नदी पूजन का यह कार्य इस वर्ष पांच स्थानों पर किया गया. चूंकि स्वर्णरेखा महोत्सव का यह 21वां साल था, इसलिए हर घाट पर भारी भीड़ जुटी थी. इस वर्ष दोमुहानी घाट (सोनारी), गांधी घाट (मानगो), भोजपुर घाट (बारीडीह), पांडेय घाट (भुईंयाडीह) और बोधनवाला घाट (बिष्टुपुर) में यह आयोजन हुआ था. बिष्टुपुर स्थित बोधनवाला घाट पर खरकई स्वर्णरेखा संरक्षण समिति के तत्वावधान में खरकई नदी का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के हेड राजेश राजन थे. विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा के बिष्टुपुरंडल अध्यक्ष मारुती पांडेय, गौरक्षा के झारखंड प्रांत के अध्यक्ष सुजीत साहू, विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष गोपी राव, विभा प्रमुख रत्नेश सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में संजीव कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार सिंह, राजू कुमार, विश्वनाथ दीप, प्रभात सिन्हा, मोचन सिन्हा, राजू कुमार, प्रभात भैया, विनीत भैया, विनय, अमन, सोनू नामता, पिंटू नामता, सुनील कुमार मुर्मू, पंकज, गोलू, मोहित, रवि मिश्रा, अनिमेष, विश्वनाथ दीप, दिलीप दीप, बबलू नायक, सागर सोनकर, दिलीप गुप्ता, नवसाद हुसैन, संजीत सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे. उधर, पांडेय घाट पर भी विधिवत नदी पूजन हुआ. इस मौके पर अर्जुन यादव, विजय सिंह, दिलीप प्रजापति, किशोर सिंह, सुनील सिंह, केके शर्मा, महावीर साहू, लालसा, प्रकाश पात्रो, अमृता मिश्रा, पूनम देवी, रेणु शर्मा, गोल्डन पांडेय, अनीता देवी, राजलक्ष्मी, ललित प्रधान, सौरभ चतुर्वेदी, गणेश चंद्र, गंगा प्रजापति, राजेश मुखी, मनोज सिंह उज्जैन, विनोद पांडेय, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे. साकची के गांधी घाट पर भी नदी पूजन विधि-विधान से की गई। इस मौके पर प्रवीण सिंह, आकाश शाह, मनोज गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, आदित्य मुखर्जी, मनोज राय, राहुल तिवारी, योगिंद्र साह, विपिन कुमार, प्रतिभा सिंह, रीतू शर्मा, अमरेंद्र पासवान, मनोरंजन सिंह, सुनीता सिंह, सरिता, रिंकू, मंजू, अंबिका आदि मौजूद रहे. आज भोजपुर घाट (बारीडीह) में पंडितों द्वारा विधि-विधान से नदी पूजन किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, अशोक कुमार, विजय राव, पुतुल सिंह, सुजीत झा, शंकर कर्मकार, दीपक कुमार, गीता कुंडू, शामू लोहार आदि मौजूद रहे.













