जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा निर्मित जमशेदपुर के विभिन्न क्लब हाउस को लेकर राजनीति गर्माती नजर आ रही है. टाटा वर्कर्स यूनियन इसका संचालन करती है. कदमा केएफ 2 फ्लैट क्लब हाऊस का पुर्नगठन कर अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के अपने विभाग लाइम प्लांट के ही कमेटी मेंबर रहे राजेश कुमार को हटाकर तारकेश्वर लाल को नया अध्यक्ष बनाने का मुद्दा उठा तो अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री चौधरी ने जमशेदपुर के कदमा स्थित केएफ2 क्लब हाऊस का पुर्नगठन 2 जुलाई 2025 को जारी एक पत्र के आधार पर किया था. 2 जुलाई 2025 के पत्र के तहत इक्यूएमएस के कमेटी मेंबर तारकेश्वर लाल को अध्यक्ष, ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस के राकेश शुक्ला को महासचिव, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल के निशांत कुमार जायसवाल और एचएसएम के निरंजन महापात्रा को डिप्टी प्रेसिडेंट एसएमडी के बिकास कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष और फायर ब्रिगेड के अजय स्वरुप को सहायक सचिव मनोनित किया था. यहीं नहीं कदमा इसीसी फ्लैट क्लब हाऊस की कमेटी का जून 2025 को पुर्नगठन किया गया था. इसमें अध्यक्ष एलडी 3 के शशिकांत बेहरा, आरएमएम के सौमया रंजन दास को डिप्टी प्रेसिडेंट, एचएमएल के संजय कुमार सिंह को महासचिव, सिक्यूरिटी के ब्रिजेश जयंती पटेल को कोषाध्यक्ष, कोक प्लांट के संतोष कुमार मोहंती, इक्यूएमएस के होमेंस कुमार को उपाध्यक्ष, एचेसएम के निरंजन महापात्रा, इक्यूएमएस के श्यामल शर्मा, सिक्यूरिटी के मुन्ना सिंह को सिक्यूरिटी, एसएमएमएम एलडी 1 के जयदीप भकत, एलडी 3 टीएससीआर के रंजीत कुमार डे, एसएमडी के राधानाथ पाल, एलडी 2 के अमरेंद्र सामल, इंजीनियरिंग सर्विसेज के गौरब नंदा और लाइम प्लांट के दिलीप गांधी पीसी को सदस्य मनोनित किया है. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने पूछे जाने पर कहा कि क्लब हाऊस का पुर्नगठन जून और जुलाई 2025 को हो चुका है. अभी इस मामले को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाहते है. वैसे ही लोगों ने पहले तो विरोध किया कि जो लोग चुनाव हार गये है, उनको क्लब हाऊस की कमेटी में जगह क्यों दी गयी है और जब जून और जुलाई में कमेटी नये सिरे से बना दी गयी तो अब भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है. इससे सभी को सचेत रहने की जरूरत है.



