जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को लेकर टैक्स के भुगतान को लेकर नया सर्कुलर जारी किया गया है. इसे लेकर जारी किये गये इस सर्कुलर में कहा गया है कि टाटा स्टील लिमिटेड के उन सभी कर्मचारियों पर लागू होता है, जिन्होंने पुराने टैक्स सिस्टम को चुना है. जिन कर्मचारियों ने नया टैक्स सिस्टम चुना है, उन्हें इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स का प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं है. जिन कर्मचारियों ने पुराना टैक्स सिस्टम चुना है, उनसे कहा गया है कि वे सैप फ्योरी पोर्टल पर “इनकम टैक्स डिक्लेरेशन” टैब के तहत अपने असल इन्वेस्टमेंट का प्रूफ घोषित या जमा करें. हार्ड कॉपी मैन्युअल रूप से जमा करना स्वीकार नहीं किया जायेगा. कर्मचारियों को कहा गया है कि इनकम टैक्स डिक्लेरेशन के लिए फियोरी पोर्टल 13 जनवरी को एक्टिवेट होगा और 20 फरवरी तक एक्टिव रहेगा. ( नीचे भी पढ़ें)
पोर्टल एक्सेस करने के लिए यूजर आइडी एडी आइडी (पर्सनल नंबर) होगा और पहली बार इस्तेमाल करने वालों के लिए डिफॉल्ट पासवर्ड मिलेगा. जो कर्मचारी ऊपर बताये गये तय समय के अंदर इन्वेस्टमेंट का प्रूफ जमा नहीं करेंगे, उन्हें इनकम टैक्स में छूट नहीं मिलेगी. कर्मचारियों द्वारा संबंधित सेक्शन के तहत अनुमत इंस्ट्रूमेंट्स या पॉलिसी में सीधे किए गए सभी इन्वेस्टमेंट घोषित किये जाने चाहिए. अपलोड की जाने वाली इन्वेस्टमेंट प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी केवल पीडीएफ या जेपीजी फाइल फॉर्मेट में होनी चाहिए. पीएफ, वीपीएफ, एलआइसी और पीपीएफ (मेडिक्लेम को छोड़कर) जैसी चीजें, जो सैलरी से काटी जाती हैं, उन्हें टैक्स छूट के लिए अपने आप माना जायेगा. अगर कंपनी के जरिये ऑप्शनल मेडिक्लेम लिया गया है, तो कर्मचारियों को प्रीमियम पेमेंट का प्रूफ (मेडिक्लेम प्रीमियम पेमेंट के प्रूफ के लिए एचआर सर्विसेज से संपर्क करें) अपलोड करना होगा.











