जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण के मामले को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां पुलिस कठघरे में आ गये है. पुलिस की टीम इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिला रही है जबकि अपहरण की बात की पुष्टि हो चुकी है. बताया जाता है कि करीब पांच करोड़ रंगदारी का डिमांड परिजनों से की गयी है. इंडोनेसिया के फोन नंबर +6283194765544 से आया है, जिसमें रंगदारी की मांग की गयी है. पांच करोड़ रुपये के डिमांड को लेकर यह भी चेतावनी दी गयी है कि अगर 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं आये तो बेटे की जिंदगी नहीं बच पायेगी. इसके बाद से परिजन काफी दबाव में है और पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. तकनीकी तौर पर जांच की गयी है, जिसमें कैरव गांधी के मूवमेंट का पता लगाया गया है. इसके बाद पूरे एनएच के सारे सीसीटीवी और कॉल लैंडिंग की जांच की गयी है. जांच में पाया गया है कि उसको रांची की ओर ले जाया गया है. दूसरी ओर, इस मामले को लेकर सियासी माहौल भी गर्मा गया है. इस मामले को लेकर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा है कि पूरे झारखंड की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. (नीचे भी पढ़ें)
रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिन दहाड़े हत्या और अपहरण आम बात हो गई है. सांसद श्री महतो ने कहा कुछ दिन पूर्व ही जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में मात्र पांच सौ रूपये के मोबाइल के लिए जीत महतो की गैर कानूनी तरीके गिरफ्तारी की गई और पुलिस के हिरासत में उसकी मृत्यु हुई लेकिन पुलिस इस मामले में दोषियों पर आज तक कुछ नहीं कर पाई है. तीन दिन पूर्व गालूडीह में भाजपा नेता ताराचंद महतो की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि ताराचंद महतो ने पुलिस प्रशासन को पूर्व में इस बाबत जानकारी दी थी कि उनकी जान को खतरा है फिर भी पुलिस कान में तेल डालकर सोए रही. सांसद श्री महतो ने कहा कि बीते दिनों 13 जनवरी को दिनदहाड़े एक युवा उद्यमी कैरव गांधी की पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक के आवास से कुछ ही दूरी पर नाक के नीचे बंदूक के नोक पर अपहरण कर लिया गया. इससे अधिक और भयावह स्थिति क्या हो सकती है? सांसद श्री महतो ने कहा कि झारखंड की जनता पूरी तरह से पूरी तरह से बेबस और भगवान भरोसे हो गई है. कानून और विधि व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है. आम जनता दहशत में है. (नीचे भी पढ़ें)
सांसद श्री महतो ने कहा कि इसके पूर्व भी दिनदहाड़े बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास बंदूक के नोक पर लूट की गई और सोनारी में दिनदहाड़े अपराधी पिस्तौल दिखाकर स्वर्ण व्यवसायी से गहना जेवर लूट कर चले गए. अपराध रुक नहीं रहा है. अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति किसी प्रकार का कोई भय नहीं है. पूरा शहर ड्रग्स और शराब के गिरफ्त में आया हुआ है. सांसद श्री महतो ने कहा कि जिला पुलिस अविलंब इस मामले में समुचित कार्रवाई करे ताकि युवा उद्यमी कैरव गांधी को सकुशल वापस लाया जा सके. दूसरी ओर, विधायक सरयू राय ने कहा है कि इस मामले में उन्होंने डीजीपी से बात की है. यह मामला अब गंभीर हो चुका है. उन्होंने कहा है कि वे इस मामले को राज्य स्तर से लेकर देश स्तर तक ले जाने वाले है क्योंकि यह सीधे तौर पर आम जिंदगी का सवाल है. इस तरह की घटना ने दहशत फैला दिया है. उन्होंने वीडियो बयान भी जारी किया है.











