जमशेदपुर : जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने बिष्टुपुर थाना से जबरन एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता को छुड़ाकर ले जाने, वाहन चेकिंग के दौरान सरकारी कार्य में बाधा, अवैध जमावड़ा एवं आपराधिक षड्यंत्र जैसे आरोपों से घिरे अभियुक्त कांग्रेस के जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष और इंटक के मजदूर नेता विजय खान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता संजय प्रसाद ने अपने कंटेंट लेटर एवं अभिलेखीय तथ्यों के आधार पर प्रभावशाली बहस प्रस्तुत की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने न्यायालय के समक्ष यह स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया. दलीलों से सहमत होते हुए न्यायालय ने अभियुक्त को सभी आरोपों से बरी कर दिया. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता राहुल गोस्वामी, निशांत जैन, प्रियंका झा, पूजा गुहा, हर्ष चौधरी, श्वेता सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे.












