जमशेदपुर : जमशेदपुर के उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण के मामले में झारखंड पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) की टीम ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली है कि इस मामले में हाजीपुर गैंग से जुड़े लोग शामिल है. वहीं, इस अपहरण में धनबाद से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना नेटवर्क फैलाने वाले प्रिंस खान गिरोह का भी हाथ होने की संभावना जतायी जा रही है. एक संगठित तरीके से अपहरण होने की बात सामने आयी है. इंडोनेशिया के नंबर से आये फोन का भी जानकारी ली जा रही है ताकि अपहरणकर्ता तक पहुंचा जा सके. तकनीकी सेल इस दिशा में काम कर रहा है. बताया जाता है कि इस अपहरण के मामले में जिस स्कार्पियो का नंबर आया है, वह कोडरमा के किसी बोलेरो गाड़ी का है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था. यह तय हो गया है कि उपरोक्त स्कार्पियो से ही अपहरण हुआ है क्योंकि नंबर प्लेट गलत था और पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
बेहतर शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है. सीसीटीवी में उपरोक्त गाड़ी को कदमा सोनारी लिंक रोड स्थित कदमा टोल ब्रिज और फिर चौका के पास के टोल ब्रिज से पार होते हुए देखा गया है. 109 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऐरोड्राम की तरफ भी लौटती वह गाड़ी दिखी है. पुलिस की टीम बिहार में भी छापामारी कर रही है. 2005 में जिस तरह कारोबारी कृष्णा भालोटिया का अपहरण हुआ था, उसी तरह का अपहरण इसमें भी हुई है. वहीं, उद्यमी भालोटिया का भी अपहरण हुआ था. दोनों ही मामले में हाजीपुर के अरविंद गिरोह ने अंजाम दिया था. यह शक है कि उसी गिरोह ने इस कांड को स्थानीय लोगों की मदद से अंजाम दिया गया है. दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में जेमको से खट्टा बबलू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसको रेकी करने वाले के तौर पर जाना जा रहा है. वैसे अभी तक पुलिस ने चुप्पी साध ली है. यह पता चला है कि हाजीपुर गैंग और प्रिंस खान गिरोह के लोग एक साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिये है और करीब 10 करोड़ रुपये का डिमांड किये है.











