जमशेदपुर : जमशेदपुर के पत्रकार और शार्प भारत न्यूज पोर्टल से जुड़े रत्नेश तिवारी के पिता स्वर्गीय व्यास देव तिवारी के निधन की खबर पाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके सिदगोड़ा स्थित आवास पहुंचे. उन्होंने उनसे मुलाकात की. इस दौरान उनके बड़े भाई कमलेश तिवारी और छोटे भाई प्रशांत तिवारी समेत अन्य लोगों का कुशलक्षेम उन्होंने जाना. गौरतलब है कि रत्नेश तिवारी के पिता व्यास देव तिवारी का निधन 7 जनवरी को हो गया था. उनका अंतिम संस्कार दूसरे दिन हुआ था. (नीचे भी पढे़ं)

17 जनवरी को उनका दशकर्म है जबकि श्राद्धभोज 19 जनवरी को शाम 6 बजे से उनके जमशेदपुर के सिदगोड़ा एग्रीको पोस्ट ऑफिस के पास स्थित शिव सिंह बगान, मकान संख्या 9 में संपन्न होगा. उन्होंने अपने स्वजन और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे लोग उनके श्राद्धभोज में शामिल होकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.











