रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : कराइकेला पंचायत के कराइकेला बाउरीसाई ग्राम मुंडा परमेश्वर महतो एवं कुड़मी समाज के नरेंद्र महतो के नेतृत्व में कुड़मी समुदाय का मकर मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर कराइकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन को समाज की ओर से गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर बनाए गए गुड पीठा का भी सामूहिक रूप से आनंद लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर परमेश्वर महतो तथा नरेंद्र महतो ने कहा कि कुड़मी समाज का नव वर्ष मकर पर्व से ही प्रारंभ होती है. यह परंपरा सदियों से होती आई है जो आज भी चल रहा है. उन्होंने कहा कि समाज को शांतिपूर्ण ढंग से बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है. जिसको लेकर हमारे समाज की ओर से थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में हमारा समाज और भी सशक्त होगा और अपना हक तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं भी चलाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि पूरा कुड़मी समाज एक मंच पर आए और समाज के हित को लेकर कार्य करें. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि मकर पर्व कुड़मी समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिस कारण कुडमी समुदाय के सभी लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. इस मौके पर समाजसेवी सह कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता जितेंद्र महतो, अंगद महतो, त्रिनाथ महतो, सरदार महतो, कैलाश महतो समेत अन्य कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे.












