जमशेदपुर : नव वर्ष की तीसरे रविवार, 19 जनवरी को साकची “उत्कल एसोसिएशन” का वनभोज सह जमशेदपुर उत्कल समाज का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन कांदरबेड़ा “सिल्वर सैंड” रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, उत्कल समाज के पूरे जमशेदपुर के सभी सदस्यों ने परिवार के साथ इसमें सम्मिलित हुए. सभी ने गीत संगीत व खेलकूद के साथ बन भोज का आनंद लिया, सभी सदस्यों ने इस समारोह में एकजुटता का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
पहले की तरह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का शपथ लिया. अध्यक्ष डॉ श्रीधर प्रधान, सेक्रेटरी तरुण मोहंती, डॉ सीमांचल राउल, डॉ संजय पात्रो, विभूति मोहंती, बादल भुइयां, जयप्रकाश लेंका, पवित्र जेना, मनीष दास, मनोरंजन गौड, बबलू दास, देवी प्रसाद दास, संगीता बेहरा, प्रतिभा मोहंती, बिजय मिश्रा, मनोज साहू एवं सभी सदस्यों ने आयोजन में अपना योगदान किया.











