गालूडीह: गालूडीह की खड़िया कॉलोनी में मंगलवार को सार्वजनिक टुसू मेला कमेटी की ओर से विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया. मेले में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. पूरा मैदान खचाखच भरा था. मेला में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली. लोग पारंपरिक परिधान में मांदर-धमसे की थाप पर जमकर थिरके रहे. मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी थीं. मेले में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक आमंत्रित थे. (नीचे भी पढ़े)

लेकिन व्यवस्था के कारण वे नहीं पहुंच पाए. मौके पर ग्राम प्रधान बासंती प्रसाद सिंह, उप मुखिया लालमोहन, रजक, पंसस रतन महतो, दीपंकर भकत, रथिन भकत, लखिंद्र महतो, जगन्नाथ कर्मकार, लखीपद भकत, जितेंद्र महतो, अभिषेक भकत, रामप्रसाद भकत, शंभू महतो, हरिहर महतो, गोराचांद महतो, बनमाली महतो, बिमल गिरि, गौतम साहू, कमल गिरि, सत्यजीत भकत, गौतम साहू, निताई साहू, निधुवन साहू, विनय कृष्ण साहू, भैरव साहू आदि उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

मेले में विभिन्न क्षेत्रों से करीब 31 टुसू प्रतिमाएं पहुंचीं. कमिटी के हाथों प्रथम पुरस्कार बोड़ाम की टुसू को 31 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. द्वितीय पुरस्कार जामबनी को 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार बासुड़दा को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. अन्य टुसू प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. वहीं, मेला में झुमुर संगीत और बूगी बूगी डांस का आयोजन किया गया। दर्शक देर रात तक झूमते रहे।











