जमशेदपुर : जमशेदपुर के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया. इस दौरान छात्र-छात्राएं ज्ञान की देवी मां शारदे की आराधना में लीन रहे. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सहभागिता की और मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने बसंत पंचमी के महत्व पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझने और ज्ञानार्जन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक एवं धार्मिक माहौल देखने को मिला. पूजा के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.




