चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के जटेया थाना अंतर्गत कुंदीरझोर गांव में मेला देखखर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस मेला देखकर सभी लोग वाहन पर सवार होकर कुंदीरझोर लौट रहे थे. इस दौरान परमसाई टोला के पास वाहन मोड़ पर अपना संतुलन खो दिया और पलट गया. (नीचे भी पढ़े)
हादसे के बाद आस पास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए. जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आयी है. लोगों ने 108 एंबुलेस को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आया. अंत में मुखिया जेना पूर्ति ने निजी खर्च से वाहन बुलाया और सभी घायलों को टिस्को अस्पताल नोवामुंडी भिजवाया.जहां पर सभी का इलाज चल रहा है, जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस घटनास्थल पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.



