जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति जान माने समाजसेवी व उद्योगपति स्व. शशि भाई आडेसरा के स्मृति में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 804वां नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में 31 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी. 1 फरवरी को ऑपरेशन के योग्य मरीजों को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
2 फरवरी को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी. नेत्र शिविर का संयोजन कस्तूर बेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स के संयोजन में आयोजित होगा. इसी कड़ी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी स्व. शशि भाई आडेसरा की स्मृति में 8 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा. शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में रेड क्रॉस की सहयोगी संस्था राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थय समिति के साथ जमशेपुर फेमिना एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी का सहयोग भी शामिल होगा.




