गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के लड़काबासा प्राथमिक विद्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के पारा शिक्षक कंकाराम टुडू को भाववीनी विदाई दी गई. उन्होंने जुलाई 2008 में पारा शिक्षक के पद पर नवप्राथमिक विद्यालय नुआडीह बेड़ापाल में योगदान दिया था. 2018 में मर्ज होकर प्रावि लड़काबासा में 31.01.2026 को सेवानिवृत हुए. (नीचे भी पढ़े)
विदाई समारोह में विद्यालय के सभी बच्चे प्रधानाध्यापक अश्विनी कालिन्दी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य,टाटा स्टील द्वारा दिए गए एफएल एन शिक्षक गुरुबारी टुडू उपस्थित थे. विदाई के अंतिम क्षण में शिक्षक और बच्चों दोनों भावुक होकर रो पड़ें. मौके पर संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी कालिन्दी ने कहा की विद्यालय में कंकाराम टुडू का योगदान सराहनीय है,उनकी कमी हमेशा विद्यालय को खलेगी.







