जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से चलाये जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को लगातार 9 यूनिट एसडीपी डोनेशन जरूरत के अनुसार कराया गया. इस बढ़ी आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता काम आई और उन्होंने रेड क्रॉस के एसडीपी समूह से अधिक से अधिक लोगों का एसडीपी डोनेशन हेतु सैम्पलिंग करवाया तथा जरूरत के अनुसार 9 सफल रक्तदाताओं का एसडीपी डोनेशन सम्भव हुआ और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा सका.(नीचे भी पढ़ें)

इन रक्तदाताओं में टाटा स्टील के अमनदीप ने 22वीं बार एसडीपी दान किया एवं नियमित 19 रक्तदान के साथ 41 रक्तदान पूरा किया. जोरावर सिंह गबरी ने दूसरी बार एसडीपी दान किया एवं अपने नियमित 10 रक्तदान से 12 रक्तदान पूरा किया. दिलीप कुमार आचार्य ने 24वीं बार एसडीपी दान किया एवं नियमित 41 रक्तदान के साथ 65वां रक्तदान पूरा किया. टाटा स्टील के ही राजू कुमार ने 43वीं बार एसडीपी दान किया एवं 18 नियमित रक्तदान के साथ उनका 61वां रक्तदान पूरा किया. पी आनन्द ने 24वीं बार एसडीपी दान कर अपने 23 नियमित रक्तदान से 47 रक्तदान पूरा किया. अंकुश कुमार ने 27वां एसडीपी दान कर अपने 18 नियमित रक्तदान से कुल 45 रक्तदान पूरा किया. सेंचुरियन रक्तदाता एमवी प्रसाद ने 28वां एसडीपी दान किया, उनका 107 नियमित रक्तदान के साथ 135वां रक्तदान पूरा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील यूनियन कमिटी मेम्बर अनिल कुमार ने छठा एसडीपी डोनेशन किया एवं नियमित 7 रक्तदान के साथ कुल 13वां रक्तदान किया. इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भवेश कुमार ने छठी बार एसडीपी दान किया और नियमित 17 रक्तदान के साथ 23वां रक्तदान पूरा किया. आज इस प्रकार अचानक एसडीपी की आवश्यकता को पूरा करने में इन रक्तदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इन्हें जोड़ने का कार्य एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने किया, जिन्होने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदाताओं को एसडीपी डोनेशन के समय उपस्थित रहकर उनका मान व उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर द्वारा एसडीपी डोनर्स को स्मृति चिह्न वरीय चिकित्सक डॉ एलबी सिंह के माध्यम से प्रदान किया गया.








