जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को वार्ड- 30 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के पश्चात पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम महापौर पद आरक्षित हो जाने के बाद अब नगर निगम क्षेत्र की जनता पुरेंद्र नारायण सिंह को आगामी निकाय चुनाव में उप महापौर पद पर देखना चाहती है. पुरेंद्र ने कहा कि इसलिए उन्होंने आज वार्ड 30 से पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वार्ड 30 के जनता रो हाउस, एलआईजी रो हाउस, एलआईजी फ्लैट एवं एमआईजी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का अत्याधुनिक स्तर पर विकास किया जाएगा. सभी खेल के मैदान को विकसित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
सीवरेज, ड्रेनेज और वाटर सप्लाई स्कीम को शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में उनकी टीम द्वारा समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 29 में स्वर्गीय राजमणि देवी के पुत्रवधू अर्चना कुमारी एवं वार्ड संख्या 5 में निवर्तमान वार्ड पार्षद सिद्धनाथ सिंह की पत्नी संध्या देवी को समर्थन देने की घोषणा की गई है. दूसरी ओर, वार्ड 32 से आदित्यपुर नगर निगम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के छोटे भाई पंकज कुमार सिंह (टाटा स्टील के अधिकारी) की पत्नी अस्मिता कुमारी (पिता- डॉ प्रोफ़ेसर दिगंबर नाथ झा) ने वार्ड 32 के लिए नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने के उपरांत अस्मिता कुमारी ने कहा कि वे वार्ड 32 में पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी. घर-घर नल योजना उनकी प्राथमिकता सूची में होगी.







