जादूगोड़ा : यूसिल की ओर से जादूगोड़ा व उसके आस-पास के 11 गांवों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 25 किलो के पैक ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया. कंपनी की इस पहल से लोगों को मच्छरों के प्रकोप से राहत मिलेगी. विस्थापित मनोज हेंब्रम ने इस संबंध में कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत चाटीकोचा, तिलाइटांड़, डुंगरीडीह, भाटिन, मेचुआ, दीनबंधु कुष्ठ आश्रम, बांधडीह, बागुलसाई, इचड़ा, सीताडांगा, माटीगोंडा स्कूल में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया व स्वच्छता का संदेश फैलाया गया.














