
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एबी बालसारा का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया. वे करीब 80 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार 6 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बिस्टूपुर के पार्वती घाट पर होगा. डॉ. बलसारा नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन के प्रोफेसर रहे, उसके बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में शामिल हुए. ( नीचे देखें पूरी खबर)
यहां वे मेडिसिन विभाग के प्रमुख बने. डीएनबी मेडिसिन पोस्टग्रेजुएट डिग्री के परीक्षक के रूप में वे ख्याति प्राप्त थे. साथियों और छात्रों ने उनकी विद्वता की सराहना की. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जमशेदपुर चैप्टर के वरिष्ठतम जीवन सदस्य डॉ. बलसारा को 2022 में समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया था.





