रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. विद्यालय के छात्रों ने साइंस एवं सोशल साइंस एग्जिबिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. साइंस एग्जिबिशन में अचु सामड और कृष्णा महतो ने शानदार प्रस्तुति देते हुए पहला स्थान हासिल किया. वहीं सोशल साइंस एग्जिबिशन में राम बचन जामुदा, बीरेंद्र मेलगांडी, ममता लुगुन और वर्षा सामड ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है. यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है. विद्यालय के सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और समर्पण ने यह सफलता प्राप्त हुई है, जो टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है. विद्यालय की प्राचार्य सोसन प्रभावती खेस ने सभी विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है और उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई.





