जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टाटा स्टील कंपनी के बर्मामाइंस गेट के पास मंगलवार रात ड्यूटी कर बाहर निकल रहे ठेका कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी. मृत कर्माचारी बर्मामाइंस का रहने वाला सत्य नारायण निशाद (48) है. इसे लेकर परिजन बुधवार को टीएमएच में हंगामा करने लगे. ठेकाकर्मी सत्य नारायण निशाद के परिवार के लोगों ने ठेका कंपनी से 25 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है. इसे लेकर राजपात्रो ने बताया बर्मामाइंस गेट के पास बी शिफ्ट ड्यूटी कर निकल रहे थे, जहां वे बेहोश होकर गिर गये. इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने कंपनी को दी. जहां कंपनी के एम्बुलेंस से उन्हें टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया. वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने सत्य नारायण को मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढे़ं)
बुधवार सुबह परिजनों ने टीएमएम अस्पताल परिसर में ठेका कंपनी के एक भी पदाधिकारी की मौजूदगी नहीं होने के कारण हंगामा शुरू कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि ठेका कर्मी की ऑन ड्यूटी मौत होने के बाद एक बार झाकने तक कंपनी के लोग नहीं आये. परिजनों ने बताया कि जब तक मुआवजा को लेकर सहमति नहीं बनेगी. तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जायेगा. हल्ला हंगामा की सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब 11 बजे ठेका कंपनी के वरीय अधिकारी और मालिक टीएमएच पहुंचे, मृतक के परिजनों से वार्ता किये. (नीचे भी पढे़ं)
25 लाख रुपये मुआवजा की मांग : ठेका कंपनी प्रबंधन के अधिकारी और मृतक के आश्रितों के बीच मुआवजा की मांग को लेकर वार्ता किया गया. जहां परिजनों ने 25 लाख रुपये का मुआवजा मांगा. परिजनों ने बताया कि सत्य नारायण के बेटे का नामांकन भुवनेश्वर के इंजीनियरिंग कॉलेज में हो चुका है. ऐसे में उसकी पढ़ाई काफी जरूरी है. मुआवजा कर राशि को लेकर अब तक पक्की वार्ता नहीं हो पायी है.



