रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है. राज्य में तिखि धूप के बाद शाम होते ही झमाझम बारिश हो रही है. मंगलवार सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा, जहां 10 बजे के बाद धूप खिली और शाम ढलते ही कहीं झमाझम तो बूंदाबांदी बारिश हुई. इस दौरान चतरा, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, रांची, गुमला, रामगढ़, बोकारो, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. उसके पश्चात अगले तीन दिन तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. 1 अप्रैल को बारिश का अनुमान है. उसके पश्चात अगले दिन धूप खिली रहेगी. वहीं 4 अप्रैल से फिर गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है. मंगलवार को डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक बारिश बोकारो में 16.2 एमएम दर्ज की गयी. जमशेदपुर में 1.2 एमएम बारिश हुई. (नीचे भी पढ़ें)
जिलाभर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची — 33.8 डिग्री — 21.4 डिग्री
जमशेदपुर — 33.7 डिग्री — 22.8 डिग्री
डाल्टेनगंज — 38.6 डिग्री — 24.1 डिग्री
बोकारो — 27.1 डिग्री — 19.5 डिग्री
चाईबासा — 32.4 डिग्री — 22.4 डिग्री
गोड्डा — 34.4 डिग्री — 23.3 डिग्री
गुमला — 33.5 डिग्री — 17.0 डिग्री
हजारीबाग — 34.7 डिग्री — 21.1 डिग्री
खूंटी — 31.4 डिग्री — 21.3 डिग्री
लातेहार — 30.1 डिग्री — 21.5 डिग्री
लोहरदगा — 33.5 डिग्री — 20.2 डिग्री
पाकुड़ा — 30.0 डिग्री — 22.7 डिग्री
सिमडेगा — 30.6 डिग्री — 21.6 डिग्री
जगन्नाथपुर — 32.9 डिग्री — 22.1 डिग्री
1 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा में बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.




