जमशेदपुर : लायंस डिस्ट्रिक्ट 322ए की ओर से 3 एवं 4 अप्रैल को द वेव इंटरनेशनल, जमशेदपुर में भव्य 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम लायंस नेताओं, गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों का एक विशाल संगम होगा, जिसमें दो दिनों तक प्रेरणा, सम्मान एवं आपसी सहयोग का वातावरण रहेगा. इस सम्मेलन का नेतृत्व पीएमजेएफ लायन संजय कुमार, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं पीएमजेएफ लायन राहुल वर्मा, कॉन्फ्रेंस चेयरमैन कर रहे हैं. इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी. इसमें मुख्य अतिथि, पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल, उद्घाटनकर्ता टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर सौरव रॉय, विशेष अतिथि राजेश पुरी, विशेष अतिथि इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय आदि गणमान्य उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के मीडिया चेयर पर्सन विवेक चौधरी ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सेवा उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, नेतृत्व को सशक्त बनाना तथा सदस्यों में करुणा और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है. इसकी आयोजन समिति में स्वयं मीडिया चेयर पर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, जोन चेयरपर्सन , शशि गाड़िया, पी. पुष्पलता आदि उपस्थित रहेंगे. आज के इस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट सेक्रेटरी समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी, डाल्टनगंज से प्रेसिडेंट रूपेश कुमार भी शामिल रहे.
इस भव्य सम्मेलन में डिस्ट्रिक्ट 322ए के सभी 84 सम्मानित क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, साथ ही सभी रीजन चेयरपर्सन, ज़ोन चेयरपर्सन, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेज़रर एवं लायन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। साथ ही, सम्मेलन की सफलता में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जो अपने नेतृत्व, समन्वय एवं सेवा कार्यों के माध्यम से इस आयोजन को सफल बनाएंगे. डिस्ट्रिक्ट 322ए सभी सदस्यों को इस भव्य आयोजन में शामिल होकर इसे सफल एवं यादगार बनाने हेतु सादर आमंत्रित करता है.














