रांची : राज्य के उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है. इसके तहत राज्य के कुल 34 उत्पाद अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है. इनमें पूर्वी सिंहभूम के सहायक उत्पाद आयुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक भी शामिल हैं. राज्य उत्पाद विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गजेंद्र कुमार सिंह रांची के संयुक्त उत्पाद आयुक्त एवं उमाशंकर सिंह रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त बनाए गए हैं. इसी तरह अरुण कुमार मिश्रा को पूर्वी सिंहभूम का सहायक उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. संजय कुमार मेहता को बोकारो का सहायक उत्पाद आयुक्त, अरविंद कुजूर को रामगढ़ का सहायक उत्पाद आयुक्त राकेश कुमार को मुख्यालय रांची का प्रभारी उत्पाद आयुक्त, सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग का सहायक उत्पाद आयुक्त, रामलीला रवानी को संथाल परगना प्रमंडल (दुमका) का प्रभारी उत्पाद उपायुक्त, मनोज कुमार को मुख्यालय (रांची) का प्रभारी सहायक उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी प्रकार जितेंद्र कुमार को पाकुड़ का उत्पाद अधीक्षक, अजय कुमार गोंड को धनबाद का प्रभारी सहायक उत्पाद आयुक्त, आशुतोष कुमार को मुख्यालय ईआइबी का प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, शैलेंद्र कुमार को कोडरमा का प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, सुजीत कुमार को पलामू का प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, शिवकुमार साहू को गिरिडीह का प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, विमला लकड़ा को देवघर का प्रभारी उत्पाद अधीक्षक बनाया गया है. क्षितिज विजय मिंज सरायकेला खरसावां के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक बनाये गए हैं तो निर्मल कुमार रांची सहायक उत्पाद आयुक्त कार्यालय के निरीक्षक बनाए गए हैं. संजय कुमार श्रीवास्तव दुमका के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, अजय कुमार रामगढ़ सहायक उत्पाद आयुक्त कार्यालयमें उत्पाद निरीक्षक, सुधीर कुमार बोकारो सहायक उत्पाद कार्यालय में निरीक्षक, प्रीतिनंदन भगत लातेहार के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, सौरभ तिवारी धनबाद सहायक उत्पाद आयुक्त कार्यालय में निरीक्षक, रंजन तिवारी पश्चिमी सिंहभूम के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, संजीत कुमार देव गढ़वा के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक बनाए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रवीण कुमार राणा गोड्डा के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, अशोक कुमार पूर्वी सिंहभूम सहायक उत्पाद आयुक्त कार्यालय में उत्पाद निरीक्षक, प्रेम प्रकाश उरांव चतरा के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, विजय कुमार सिमडेगा के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, रजनीश कुमार साहेबगंज के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, कुंदन कुमार कौशल जामताड़ा के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक, झमन कुजूर रांची के सहायक आयुक्त कार्यालय उतापाद निरीक्षक, कुमार सत्येंद्र पूर्वी सिंहभूम सहायक उत्पाद आयुक्त कार्यालय के उत्पाद निरीक्षक एवं देवीलाल सोरेन धनबाद सहायक उत्पाद कार्यालय के उत्पाद निरीक्षक बनाये गए हैं.














