जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोनारी राम मंदिर के अटल चौक पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने विधिवत झंडोत्तोलन किया. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच लड्डू वितरण किया गया और “हर घर भाजपा का झंडा” अभियान के तहत पार्टी के झंडों का वितरण भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सम्मिलित जिला कार्यसमिति सदस्य रीता सिंह, जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव सहित कृष्णा यादव, अजय रजक, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, बिराज दै, लालू यादव, सरिता लाल, शोभा देवी, राहुल भट्टाचार्य, दीपक घोष, दीपक सिंह, शंकर सिंह, विजय, संजय रजक, रासबिहारी प्रसाद, रवि, काजल मुखार्जी, भोला साहू, सुमित कुमार, संत, उमेश एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मंडल एवं जिला के पदाधिकारीगण के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है, जो उन्हें राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश देता है. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. वहीं जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.














