पोटका : झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के उपाध्यक्ष हितेश भगत की मां भारती भगत (86 वर्ष ) का आकस्मिक निधन बुधवार को उनके निवास स्थान कालिकापुर में हो गया .पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कालिकापुर स्थित श्मशान घाट में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कर दिया गया .पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु सुबह से ही उनके निवास स्थान पर झामुमो नेताओं एवं गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा .पोटका विधायक संजीव सरदार भी निधन की सूचना के साथ ही कालिकापुर पहुंचे एवं पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया .(नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा झामुमो पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है .इस अवसर पर पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू,झामुमो के सुनील महतो , बबलू चौधरी ,विद्यासागर दास , सुधीर सोरेन ,भुवनेश्वर सरदार,भगत बास्के , दूखु मार्डी , हराधन मुंडा,त्रिलोचन टुडू , भुगलु टुडू ,चक्रधर महतो, गांधी मार्डी , दुलाल गोप , कृष्णा भकत , रमेश सोरेन संजय सरदार , अभिराम पात्रो, जगदीश भकत ,सीताराम हंसदा ,चेतन मुर्मू आदि उपस्थित रहे.



