जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह स्थित मून सिटी साई मंदिर के पास चापड़बाजी करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन लोगों ने श्रीतिज सिंह पर चापड़ से हमला किया था, जिसको लेकर एक एफआइआर दायर किया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उलीडीह शर्मा लाइन निवासी राहुल शर्मा, बालीगुमा बगान एरिया निवासी शुभम सिंह, उलीडीह त्रिवेणी किशोरी कांप्लेक्स निवासी अनीस मिश्रा उर्फ अनिस सिंह, उलीडीह आशा पैलेस निवासी वरुण पाल और ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अनीस सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी पांच लोगों को जेल भेज दिया गया है.



