देवघर: देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत गोड़ा मुख्य पथ के पास गुरुवार देर रात लूटपाट के दौरान बदमाशों की ओर से गोली चलने से एक साथी की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवघर के गोड़ा मुख्य पथ से पास रांची से साहेबगंज जा रही फ्रीज लदी मालवाहक वाहन को लूटने के इरादे से बदमाशों ने वाहन को रोका. (नीचे भी पढ़े)
बदमाश एमपी नंबर के वाहन से पहुंचे और वाहन चालक को रोकवाया. साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे, इसके बाद लूटपाट की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जो उसके साथी को लगी, वह घायल होकर गिर गया. इसके बाद बदमाशों ने उसे देवघर सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद उसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.



