जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुद्वारा के प्रधान पद के उम्मीदवार गुरुदयाल सिंह मानावाल ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर गुरुचरण सिंह बिल्ला को चुनाव के संयोजक के पद से हटाने की मांग की है. गुरुचरण सिंह बिल्ला पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उम्मीदवार सुरजीत सिंह के पक्ष में प्रचार किया है, जो बताता है कि वे एक पक्षीय काम कर हे है. इसके अलावा चुनाव कमेटी में शामिल कुलदीप सिंह और सिंकदर सिंह भी चुनाव कमेटी में रहकर चुनाव प्रचार कर रहे है, जो गलत है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कारण उनको तत्काल हटाया जाना चाहिए. गौरतलब है कि, टिनप्लेट गुरुद्वारा के चुनाव को संपादित करने के लिए संयोजक के तौर पर गुरुचरण सिंह बिल्ला के अलावा कुलदीप सिंह और सिंकदर सिंह को पदस्थापित किया गया. इस दौरान गुरुचरण सिंह बिल्ला और अन्य चुनाव पदाधिकारियों को सुरजीत सिंह के पक्ष में प्रचार करते देखा गया. इस दौरान उनका एक वीडियो भी बनाया गया, जो पूरी तरह वायरल हो गया. इसको लेकर अब चुनाव के संयोजक पर ही सवाल उठाये गये है.











