रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना पूरी हो गयी. चुनाव के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना की अधिकारिक घोषमा कर दी, और निर्वाचित लोगों की सूची जारी कर दी. निर्वाचित होने राले सदस्यों में जमशेदपुर से अनिल तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, निलेश कुमार, अनिल कुमार महतो, एके रशीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन रंजन खत्री, मनोज कुमार (2), अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राजकुमार, मनोज कुमार (3), अभय कुमार चतुर्वेदी, धनबाद के जितेंद्र कुमार और गिरिडीह के परमेश्वर मंडल शामिल है. महिला कोटी की मधुलता रानी, रिंकू भकत, मीरा कुमारी, मौली सिन्हा और निवेदिता कुंडू ने जीत दर्ज की. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दें कि कुल 23 सदस्यों का चुनाव के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य का चुनाव होना था. अधिवक्ता महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर रखा गया है. शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार तीन, अभय कुमार चतुर्वेदी, धनबाद के जितेंद्र कुमार और गिरिडीह के परमेश्वर मंडल शामिल हैं. इन चार नामों के साथ ही पुरुष वर्ग की सीटों पर निर्वाचन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. इस चुनाव के लिए 12 मार्च को मतदान हुआ था, जिसमें पूरे राज्य से 100 प्रत्याशी मैदान में थे. 20 मार्च से शुरू हुई लंबी मतगणना प्रक्रिया के बाद अब नई परिषद का गठन होने जा रहा है. इसके बाद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा.












