जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई सारे बड़े बदलाव किये गये है. एक मई से कई बदलाव लागू होंगे तो कई अन्य तिथियों से यह बदलाव लागू किया जा रहा है. इसके तहत टाटा स्टील और जापानी कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल कंपनी के एमडी अभिजीत अविनाश नानोती का तबादला कर दिया गया है. अभिजीत अविनाश नानोती टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में चीफ मैनुफैक्चरिंग फ्लैट प्रोजक्ट बनाये गये है जबकि अभिजीत अविनाश नानोती की जगह कपिल मोदी को जेसीएपीसीपीएल का नया एमडी बनाया गया है. अभिजीत नानोती अनिल कुमार पुजारी की जगह लेंगे, जो कंपनी से एक जून को सेवानिवृत होने वाले है. 1 मई से अभिजीत अविनाश नानोती उनकी जगह लेंगे, लेकिन पूरा पदभार उनको एक जून से रिटायरमेंट के बाद मिलेगा. तब तक अविनाश नानोती अपना कामकाज समझेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
जेसीएपीसीपीएल के एमडी के तौर पर पदस्थापित किये गये कपिल मोदी अभी टाटा स्टील मेरामंडली के चीफ मिल्स व डाउनस्ट्रीम के तौर पर काम कर रहे है. एक मई से वे अपना नया पदभार संभालेंगे. उनके अलावा सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप के नये जीएम रवींद्र विजय संगवाई को बना दिया गया है. रवींद्र विजय संगवाई टीजीएस के वर्तमान जीएम शरद कुमार शर्मा की जगह लेंगे. शरद शर्मा 1 सितंबर से रिटायर होंगे. एक मई से रवींद्र विजय संगवाई अपना कामकाज देखेंगे और बाद में उनका पदस्थापन किया जायेगा. रवींद्र विजय संगवाई अभी एलडी 3 एंड टीएससीआर के चीफ के तौर पर काम कर रहे है. इसके अलावा कई सारे चीफ को बदला गया है. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के ऑपरेशन में भी 1 जून से बड़ा बदलाव किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत चीफ एलडी 2 एंड एससी हितेश हसमुखराय शाह का तबादला किया गया है. उनको चीफ एलडी 3 टीएससीआर बनाया गया है. इसी तरह एलडी 1 के चीफ हरी बाबू को एलडी 2 का चीफ बनाया गया है. चीफ थिन स्लैब कास्टर व रोलिंग रंजय कुमार सिंह को चीफ एलडी 1 बनाया गया है. वहीं, प्रोक्योरमेंट फंक्शन में बदलाव किया गया है ताकि कॉस्ट एफिशिएंसी बढ़ायी जा सके और वेंडरों में नये सिरे से काम को गति दिया जा सके. इसके तहत हेड रॉ मैटेरियल सोर्सिंग व लॉजिस्टिक मेटालिक्स डिवीजन सौरभ घोष को चीफ प्रोक्योरमेंट ग्रुप रॉ मैटेरियल बनाया गया है. उनके अधीन हेड स्तर के आशा नायर, येनिगला नागेश्वर राव, को लाया गया है. वहीं, टाटा स्टील यूआइएसएल के एथिक्स के जयदीप विश्वास को 1 मई से प्रोमोशन देते हुए टिस ग्रुप कंपनी, प्रोफिट सेंटर और न्यू इनिशिएटिव व बिजनेस का हेड कारपोरेट एथिक्स कारपोरेट फंक्शन बनाया गया है.











