चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के भालुकापहाड़ी गांव निवासी मानसिक रोगी वरूण महतो 32 को चाकुलिया पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत कर पकड़कर उसे मेंटल अस्पताल कांके भेजवाया. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि विगत कई दिनों से मानसिक रोगी वरूण महतो गांव में काफी उपद्रव मचाएं हुए था, इससे ग्रामीण भी काफी भयभीत थे. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और उसे पकड़कर बेहतर इलाज के लिए उसे कांके मेंटल अस्पताल भेजवाया गया.











