जादूगोड़ा : जादूगोड़ा -कालिकापुर मुख्य सड़क किनारे धामधूम चौक पर गंगा नारायण सिंह की जयंती मनायी है. इधर पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिदेश्वर सरदार, नूतनडीह गांव का उपमुखिया रामेश्वर सरदार ने गंगा नारायण सिंह के चलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा- अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं गंगा नारायण सिंह अमर रहे के नारो से आस-पास का गांव गूंज उठा व लोगों ने जल, जंगल, जमीन बचाने का संकल्प लिया ताकि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के आदर्श को आगे बढ़ाया जा सके. कार्यक्रम में नूतनडीह, बागों, रोलडीह व सोहदा के ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया. भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह सामाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार ने कहा कि गंगा नारायण सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सरदार वाहिनी, भूमिज वाहिनी का गठन कर जमीन बचाने के लिए संघर्ष किया व ब्रिटिश शासन को खदेड़ने का काम किया. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में भी कार्पोरेट माफिया द्वारा वैसी स्थिति वापस लाई आयेगी तो जमीन बचाने के लिए वीर शहीद गंगा नारायण जैसा वे भी कतई बर्दास्त नहीं करेंगे. इसी तरह खड़ियासाईं, जानमडीह में ग्राम संसद भवन व ढेगाम में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति समेत हाता स्थित रोला घुटू में भी गंगा नारायण सिंह की याद किया गया, जहां सिदेश्वर सरदार, दिनेश सरदार, रघुनाथ सरदार भुगुनु सरदार, काली पदों सरदार सुशांत सरदार, हीरो सिंह सरदार, अभिषेक सरदार, कोकिल सरदार, मनोज सरदार, कार्तिक सरदार उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया.











