जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से मिलकर बार भवन के भूमि तल पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया. कार्यक्रम मुख्य रूप से पिछले 12 मार्च को हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य के लिए, जो चुनाव हुआ उसमें कुल 18 पुरुष प्रत्याशी और पांच महिला प्रत्याशी विजय हुए. इसी क्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने तीसरी बार प्रचंड बहुमत पाकर विजय प्राप्त किया. इस विजय समारोह में एकजुटता प्रदान करने के लिए अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा ने काफी सहयोग दिया. वरिष्ठ अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती, मोहम्मद कासिम, रामजीत पांडेय, दिनेश पांडेय, त्रिलोकी नाथ ओझा, अधिवक्ता जन्मेजय सिंह, संजय कुमार सिंह, राजू सिंह, सुधीर कुमार पप्पू सभी ने मिलकर संयुक्त रूप से राजेश कुमार शुक्ला को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया. उन्हें माला पहनाकर उनका अभिवादन किया और राजेश कुमार शुक्ला ने भी सभी अधिवक्ताओं को आभार प्रकट किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी क्रम में राजेश कुमार शुक्ला ने जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रथींद्र नाथ दास से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्होंने उनका भव्य स्वागत किया. उपाध्यक्ष बलाई पंडा ने सर्वप्रथम झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चयनित वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु शेखर घोष, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन तिवारी, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य प्रकाश झा, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव तथा तदर्थ समिति के अध्यक्ष से सुशोभित रहे लाला अजीत कुमार अम्बष्ट के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अरविंद मिश्रा, बसंत मिश्रा, रणधीर मिश्रा के साथ-साथ सभी अधिवक्ताओं से मिलकर उनका आभार प्रकट करते हुए लड्डू का वितरण किया गया. इसी क्रम में अधिवक्ता अशोक सिंह ने भी राजेश कुमार शुक्ला को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. महिला अधिवक्ता उमा कामेश्वरी भी गुलाब फूल एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. पुराने परिसर में कांतानंद सोनी, दिनेश कुमार, रमेश प्रसाद, रविंद्र कुमार सभी ने मिलकर झारखंड स्टेट बर काउंसिल के चयनित राजेश कुमार शुक्ला एवं अब्दुल कलाम रसीदी का भव्य स्वागत किया.











