रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर /बंदगांव:कराईकेला पंचायत के बरडीह बेलपोस मैदान में आदर्श युवा क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि लान्डूपदा मुखिया कुश पूर्ति थे. खेल का फाइनल मुकाबला सोल्जर एफसी एवं साहिल एफसी के बीच खेला गया. निर्धारित समय में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई. जिसके बाद पेनाल्टी शू आउट में 3 गोल दाग कर सोल्जर एफसी टीम विजेता बनी. मुख्य अतिथि ने विजेता सोल्जर एफसी को 15 हजार,उपविजेता साहिल एफसी को 9 हजार ,तीसरा स्थान पाने वाले आसू एलेवन को 5 हजार रुपए देकर सम्मानित किया. मौके पर कुश पूर्ति ने कहा कि फुटबॉल ही एक ऐसा खेल है जो गांव-गांव में खेला जाता है. उन्होंने कहा फुटबॉल खेल से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है.(नीचे भी पढ़े)
आपस में एकता तथा भाईचारा बना रहता है. फुटबॉल खेल में सभी एक दुसरे को सहयोग कर जितने का एक लक्ष्य रखते हैं, जो की बहुत अच्छी बात है. उन्होंने कहा यहां ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों को एक मंच देने का प्रयास किया गया है . और बेहतर खेलने वाले खिलाडियों को हर संभव मदद भी की जायेगी. उन्होंने कहा हमारी कोशिश है यहां के खिलाड़ी बेहतर ढंग से खेलकर इस क्षेत्र का तथा अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वर महतो, अमरेश महतो, नरसिंह गागराई, विशाल सामाड, सुनील महतो,लालू महतो, आकाश गोप आदि का विशेष सहयोग रहा. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



