चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव में रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत बलियागुड़ी हाट मैदान से नारंगी नाला तक पर्थ निर्माण कार्य 1.620 किलोमीटर का विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. विदित हो कि उक्त सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण वर्षो से मांग कर रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
आज निर्माण कार्य का शिलान्यास होने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है. ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, मुखिया जादू हेंब्रम, उप मुखिया पिंटू महतो, समीर दास, पंचायत समिति मोहिनी मोहन महतो, समीर महतो, भृत्ति सुंदर महतो, पवन गिरी, सुजीत दास, राम बास्के, मिथुन कर, गंगा नारायण महतो, बापी नंदी, गणेश दत्त, कीर्ति महतो, हरि शंकर महतो, विश्वजीत भोल समेत अन्य उपस्थित थे.



