रामगोपाल जेना/जगन्नाथपुर : झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने झामुमो कार्यालय में आयोजित समारोह में मनहा मलिक, तंज़ील एबाद और कामरान अंसारी को सम्मानित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

मनहा मलिक ने नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कामरान अंसारी ने मेंस बेस्ट डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया. वहीं, तंज़ील एबाद ने आर्म रेसलिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया. मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, “युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है. यह सम्मान उनकी मेहनत का फल और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.” (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और जिला संयोजक के अध्यक्ष सोनाराम देवगम को भी सम्मानित किया गया. शहबाज़ आलम ने मंत्री को शॉल ओढ़ाया, जबकि मौलानगर के सदर व सचिव ने सोनाराम देवगम को सम्मानित किया. मनहा मलिक, तंज़ील एबाद और कामरान अंसारी ने मंत्री को बुके भेंट कर उनका आभार जताया और खेल व युवा विकास में सहयोग की उम्मीद जताई. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में झामुमो के युवा कार्यकर्ता फहाद हसनैन, नाज़िश फरहान, शम्स शाज़ेब, असद तनवीर, राजिक अहसन, इरफान इब्राहिम,कामरान जमा, जरमन लागुरी, राजू लागुरी, पंकज नायक, समीउल्लाह अंसारी, क़मर इक़बाल और शमी अफरोज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक कुमार सिंकू (मुन्ना), केंद्रीय सदस्य-सह-जिला अध्यक्ष, झारखंड युवा मोर्चा ने किया. उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं.”














