रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : प्रयागराज में लगे महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के कारण प्रयागराज स्टेशन बंद होने की अफवाह भरी खबरों को लेकर चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने कहा है कि प्रयागराज या उसके आसपास के किसी भी रेलवे स्टेशन में कोई समस्या नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीआरएम ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज एवं उसके आसपास के सभी स्टेशनों में रेलयात्रियों की सुविधा की समुचित व्यवस्था की गई है और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है. रेलवे के अधिकारी और स्वयं रेलमंत्री भी इन स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी करा रहे हैं. इसलिए रेल यात्रियों को अफवाह भरी खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.



