पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के खापरसाई (हाता) में स्थित शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के निजी पावर प्लांट के 20 एमबीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि कंपनी के निजी पावर सप्लाई सिस्टम के टीआर 5 सेक्शन में लिकेज था. इसे वेल्डिंग कर ठीक किया जा रहा था कि वेल्डिंग के चिंगारी से ट्रांसफार्मर (20 एमबीए) में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. (नीचे भी पढे)

कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पोटका पुलिस को दिया. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. ट्रांसफार्मर जलने से कंपनी का पावर सप्लाई बंद हो गया और उत्पादन रुक गया. ट्रांसफार्मर में आग लगने की पुष्टि कंपनी पदाधिकारी सत्यनाथ झा और पोटका पुलिस ने किया है. घटना से कंपनी को करोड़ों रुपए का नुक़सान होने का अनुमान जताया गया.



