रांची : यहां पुन्दाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में संपन्न हुई. बैठक मे ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं अपना घर आश्रम में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा भावी कार्यो एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 10 मार्च को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परमहंस डॉ सदानंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी को आशीर्वाद देंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को श्री प्रणामी सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर की प्रमुख धार्मिक संस्थाओं की भजन मंडलियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा सेवा-धाम में प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा निरंतर जारी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से समुचित व्यवस्था देने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं ट्रस्ट का सदस्य बनाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई. ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में-ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, मधुसूदन, विद्या देवी अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे.



