जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रामसिंह मुंडा की अध्यक्षता में आदिवासी महापंचायत का आयोजन किया गया. इसमें पेसा कानून 1996 को आधार मानकर नियमावली बनाकर लागू करने हेतु एवं अन्य आदिवासी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. (नीचे भी पढे)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के में पूर्व आइएएस जेबी तुबिद मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष रमेश हांसदा, महासचिव जयपाल मुर्मू आदि मौजूद थे. इस अवसर पर आदिवासी हित में कई प्रताव पारित किये गये. इसके तहत केंद्रीय कानून पेसा 1996 के आधार पर नियमावली बनाकर झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों में लागू किया जाए, नया पेसा नियमावली बनाने के उपरांत आम लोगों के लिए सार्वजनिक किया जाए, टाटा लीज नवीकरण से पहले आदिवासियों के हित में आदिवासी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए शहर के अंदर आदिवासी बाजार की व्यवस्था किया जाए और युवा आदिवासियों को दुकान दिया जाए और टाटा स्टील द्वारा आदिवासी विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाए. (नीचे भी पढे)

झारखंड सरकार के आने वाले विधानसभा सत्र के प्रथम दिन को जमशेदपुर डीसी मुख्यालय के समक्ष पेसा कानून लागू करने के लिए एकदिवसीय भूख हड़ताल किया जाएगा. जमशेदपुर प्रखंड कमेटी का अध्यक्ष गुलशन टुडू को बनाया गया. जल्द ही जमशेदपुर प्रखंड में धरना के माध्यम से पेसा कानून लागू करने की मांग की जाएगी. इस सभा को संबोधित करते हुए पूर्व आइएएस जेबी तुबिद ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर पेसा कानून को लागू नहीं करना चाहती है. पेसा कानून लागू होने से आदिवासियों का स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगा. जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का अधिकार होगा. इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा कि झारखंड के आदिवासी मूलवासी नौजवान एक बड़ी आंदोलन के लिए तैयार हो जाएं. यदि इस बार नौजवान चूक जाएंगे रोजगार का युवाओं को मौका नहीं मिलेगा , पेसा कानून का लागू होने से रोजगार के नए माध्यम शुरू होंगे. हम अपनी खोई हुई जमीन को वापस पा सकेंगे.(नीचे भी पढे)
जयपाल मुर्मू ने कहा कि हमारी परंपरा और हमारी विरासत को जीवित रखने के लिए पेसा लगाना जरूरी है. राम सिंह मुंडा ने कहा कि पेसा कानून को लागू करने के लिए जन जागरण कार्यक्रम चलता रहेगा. रामसिंह मुंडा ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान में आदिवासियों को लिए भी रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए. आने वाले दिनों में धरना के माध्यम से अपनी बातों को रखेंगे. इस अवसर पर प्रकाश शांडिल्य, शरद सिंह सरदार ,भीमसेन भूमिज ,मुखिया प्रभु राम मुंडा मुखिया ,रणजीत सिंह मुखिया ,चंदन सिंह ग्राम प्रधान ,रुद्र मुंडा पंचायत समिति सदस्य ,जनता सरदार ,कार्तिक लकड़ा ,नीलू मछुआ, ममता भूमिज ,निर्मल हेंब्रम, संतोष शांडिल,काजू शांडिल्य,नंदलाल पातर ,धन सिंह मुंडा राजेश राजेश शांडिल,सुनील शांडिल्य,लक्ष्मण मुंडा ,विवेक मुंडा ,विशाल मंडा बिरसिंह मुर्मू ,आदि मौजूद थे.














