जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रॉलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में इस वर्ष में रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ है. इस विभाग में 12 महीना का प्रोडक्शन टारगेट को 10 महीने में कर्मचारियों ने अपनी कार्य कुशलता से पूरा कर लिया. यह रिकॉर्ड अपने आपमें पूरा कंपनी में पहचान है. इस रिकॉर्ड को सेलिब्रेट करते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानू द्वारा विभाग में केक काटकर कोल रॉलिंग मिल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दिए. (नीचे भी पढे)

साथ में चीफ ऑफ चीफ अनिल पुजारी ने पूरा टीम सीआरएम को आने वाले बहुत सारे रिकॉर्ड के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दिए. टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज इसी विभाग के कर्मचारी है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्य कुशलता की वजह से यह रिकॉर्ड संभव हुआ. आने वाले सभी चैलेंज को भी विभाग पार करेगा. इसकी रूपरेखा भी श्री नितेश ने अपने संबोधन में रखा. केक कटिंग समारोह में विभागीय चीफ अजय झा ने किस तरह यह अचीवमेंट हुआ है, उसका एक प्रेजेंटेशन भी दिया.(नीचे भी पढे)
वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु अपने संबोधन में आने वाले चैलेंज को हम सब मिलकर निपटने के लिए रूपरेखा साझा किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी वाइस चेयरमैन अश्विनी माथन ने किया. इस मौके पर चीफ एचआरएम मुकेश अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम में विभागीय मजदूर प्रतिनिधि संदीप बेहरा, सरोज पांडेय, दिनेशेश्वर कुमार, अनिल मिश्रा, सूरज कुमार, गुलाब यादव एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.














