संगीता चा सामवेद:
हम सब भारतीय संस्कारों से जुड़े रहने और सभी को जोड़ने का माध्यम हैं. हमारी संस्था के अनिवार्य छः उत्सवों में “भरतमुनि जयन्ती”भी है. महर्षि भरतमुनि “नाट्यशास्त्र ” के प्रणेता हैं. नाट्यशास्त्र जिसे पंचम वेद कहा जाता है, हमारे लिए जानने को बहुत कुछ है वह जानेंगे तभी तो अपने देश के लिए कुछ कर पायेंगे. उक्त कथन के माध्यम से संस्था की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने बुधवार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों , कलाकारों और शहर के सुधि जनों के स्वागत में कहीं. मुख्य अतिथि डॉ. दिव्येंदु त्रिपाठी ने आचार्य भरतमुनि का जीवन वृत्त व थियेटर की चर्चा कर सभा सदस्यों के सम्मूख अपने सारभूत शब्दों को रखा. विशिष्ठ अतिथि संस्था की चित्रकला एवं सिनेमा संयोजक पूरबी घोष ने संत रविदास को भी याद किया. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ. स्नेहलता सिन्हा एव्ं डॉ. लक्ष्मी झा उद्बोधन प्रशंसनीय रहा. कार्यक्रम संचालन विनोद कुमार ने किया एवं धन्यवाद महामंत्री अरूणा भूषण ने दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम व कलाकारों में नूपुर गोस्वामी -उप-शास्त्रीय(गीत), अग्रिमा मिश्रा – भरतनाट्यम (नृत्य) सोच बदलो, देश बदलो – लघु नाटक संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल), अनुष्का-भरतनाट्यम, राजेंद्र साह ‘राज- चैती गीत, संतोष कुमार – चैती गीत की प्रस्तुतियों ने सभागार में दर्शकों का मन मोह लिया.















