जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड कार्यालय की लेट-लतीफी की वजह से प्रखंड क्षेत्र के राजदोहा पंचायत में देर से कंबल वितरित की गयी. इधर कंबल पाते ही पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी व वार्डमेंबर सुरु बाली मुर्मू ने बाड़ेघुटू व डुगरीडीह में दिव्यांग हचाई बास्के समेत 30 असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)
इधर कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और लोगों ठंड से राहत महसूस की. इस बाबत राजदोहा पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी ने कहा कि उनके क्षेत्र के अन्य गांव में मसलन राजदोहा, खुर्शी, धोबनी, डोमजूडी में भी कंबल बांटी गयी है. इस मौके पर टोला ग्राम प्रधान सुपाई टुडू, नागी बास्के, सुमी बास्के, सालगे बास्के उपस्थित थे.











