गालूडीह: घाटशिला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव में शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजाराम महतो और ग्राम प्रधान जन्मेजय महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 54 लाख 59 हजार रुपये की लागत से जिला परिषद फंड से होगा.(नीचे भी पढ़े)
निर्माण कार्य जेपी कंस्ट्रक्शन जमशेदपुर करेगा. मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि ग्रामीण इलाके के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र गरीब जरूरतमंदो के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. पहले लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता था. अब ग्रामीण अपने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे. मौके पर कालीपद गोराई,वकील हेंब्रम,रतन महतो,मंटू महतो, दुलाराम टुडू, फूलचांद टुडू, दुर्गाचरण मुर्मू,शिपु शर्मा, अशोक महतो, अमरदीप शर्मा, चंदन गिरी,मोचीराम गिरी,प्रकाश महतो,अजित महतो,हरिपद सिंह आदि उपस्थित थे.













