जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह बाजार स्थित कल्पना मेडिकल के सामने से दिनदहाड़े रेलवे कर्मचारी की स्कूटी संख्या केएच09एचएस1782 चोरी हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.45 बजे की है. इस संबंध में परसुडीह के मां दुर्गा अपार्टमेंट के रहने वाले रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि वह रेलवे कर्मचारी है. उनकी पोस्टिंग पूर्व में केरल में थी. कुछ समय पूर्व ही वह जमशेदपुर ट्रांसफर आये है. वह रात ड्यूटी करके अपने घर लौटे थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उनके पिता की तबीयत खराब थी और अपने पिता की इमरजेंसी में दवा लेने के लिए दिन के लगभग 11:45 पर अपनी स्कूटी लेकर कल्पना मेडिकल गए थे. जल्दबाजी में उन्होंने स्कूटी की चाबी स्कूटी में ही छोड़कर कल्पना मेडिकल दवा लेने चले गए. इसी बीच एक युवक आया और स्कूटी ले उड़ा. इस घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद है. (नीचे भी पढ़ें)
सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि भी सामने आया है कि अपने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ एक युवक काफी देर से स्कूटी के समीप नजर आ रहा है. इसके बाद युवक स्कूटी को धकेल कर बाहर निकलता है और थोड़ी देर इंतजार करता है फिर वह स्कूटी को धकेल कर थोड़ा सा आगे लेकर जाता है और वहां से स्कूटी में बैठकर फरार हो जाता है. उन्होंने बताया है कि स्कूटी चोरी जहां से हुई है वहां काफी चहल-पहल रहती है. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि लोग वहां से आना जाना कर रहे हैं. इस घटना की जानकारी परसुडीह पुलिस को दे दी गयी है. वहीं सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की तस्वीर भी साझा किया गया है.













