जमशेदपुर : मानगो मून सिटी राजीव पथ में विधायक सरयू राय की सलाह पर बन रही पिच सड़क की गुणवत्ता से असंतुष्ट क्षेत्र के लोगों ने विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के साथ ही मानगो के जन प्रतिनिधि पिंटू सिंह से इसकी शिकायत की. पप्पू सिंह व अन्य ने तत्काल वहां पहुंच कर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं उसके बाद ठेकेदार को जल्द से जल्द अच्छी सड़क बनाने का निर्देश दिया. साथ ही जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत सभी ठेकेदारों को पूर्व में हुए भ्रष्टाचार एवं मिलावट को वर्तमान बरदाश्त नहीं किये जाने की चेतावनी दी.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि विधायक सरयू राय का सख्त आदेश है कि जनता का हर काम ईमानदारी से पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर उलीडीह के विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत, बाला प्रसाद, अभिनंदन सिंह, वीरू सिंह, छोटू, रावत, राजदीप कुमार जी, मुकेश सिंह, अंबिका पांडे, मंटू शर्मा एवं बस्तीवासी भी मौजूद रहे.













