जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति 20 फरवरी को अपराह्न 2:30 बजे आदित्यपुर-2, वार्ड नंबर- 32 स्थित रोड नंबर- 15 मैदान में माइ बहिन वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन करेगी.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में कई विभागीय पदाधिकारी, शिक्षा जगत एवं उद्योग जगत से सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बतलाया कि उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के स्वागत एवं कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु राजद और आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के समर्थकों द्वारा शहर में 100 से भी ज्यादा होर्डिंग बैनर लगाए जा रहे हैं.
साथ ही 20 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे खरकई ब्रिज से हजारों की संख्या में दो पहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता मंत्री उद्योग संजय प्रसाद यादव की अगवानी एवं स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाएंगे.कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से कोल्हान के औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में न्यूनतम मजदूरी, बोनस एवं अन्य श्रम कानून को शक्ति से लागू किए जाने की मांग की जाएगी.साथ ही साथ कोल्हान तथा झारखंड से युवाओं के पलायन को रोकने के लिए नए-नए उद्योगों की स्थापना तथा सभी उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक पुरेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार में हुई. बैठक में एसएन यादव, उदित यादव, देव प्रकाश देवता, एसडी प्रसाद, राजेश्वर पंडित, मनोज चौरसिया, सकला मारडी, अश्वनी कुमार सिंह, राजेश यादव, आशुतोष गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, राहुल राय, पृथ्वी नाथ शर्मा, मिथिलेश कुमार झा,आरके अनिल, प्रभास कुमार झा, मुकेश गिरी, अधिवक्ता संजय कुमार, विनोद जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, सिमरन मेहरा, संजय कुमार शामिल थे.














